जनता दरबार में हुआ समस्याओं का समाधान
मंडरो प्रखंड के बच्चा पंचायत भवन में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जहाँ मुख्य अतिथि के तौर बोरियो विधायक ताला मरांडी जनता दरबार में पहुँचे जहाँ कायॅक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से विधायक ताला मरांडी , मंडरो बीडीओ श्री मान मरांडी ,सीओ सुनीता किस्कु मंडरो जिला परिषद सुनीता टुडू, बच्चा मुखिया पोलीना सौरेन ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया । जहाँ जनता दरबार में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बीडीओ श्री मान मरांडी ने कहा यदि किसी प्रकार की समस्याएं आपके पास है।
संस, मंडरो (साहिबगंज): मंडरो प्रखंड के बच्चा पंचायत भवन में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जहां मुख्य अतिथि के तौर बोरियो विधायक ताला मरांडी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ताला मरांडी व बीडीओ श्रीमान मरांडी, सीओ सुनीता किस्कु, जिला परिषद सुनीता टुडू व बच्चा पंचायत के मुखिया पोलीना सौरेन ने दीप जलाकर किया। जनता दरबार में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बीडीओ ने कहा यदि किसी प्रकार की समस्याएं हों तो उसे बताएं, उनका समाधान किया जाएगा। जानता दरबार में दस स्टॉल लगाए गये थे। इसमें सभी सरकरी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी।
विधायक ताला मरांडी ने कहा कि यदि उज्ज्वला योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो, वह इसकी जानकारी दें। इसका तुरंत निदान किया जाएगा। सीओ सुनीता किस्कु ने कहा कि दिव्यांगों के लिए एक सप्ताह के अंदर शिविर लगाया जाएगा। इसमें दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया जाएगा, ताकि उन्हें दिव्यांग पेंशन मिल सके।
मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अजय भगत, प्रधान सहायक अनिल कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव पाण्डेय, कैलाश साहु, मंडरो चिकित्सा पदाधिकारी एनएन ¨सह, बीपीआरो अर¨वद प्रसाद ¨सह आदि मौजूद थे।