करगिल युद्ध में भारतीय सेना की वीरता का बखान
साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट ने गुरुवार को विजय कारगिल दिवस मनाया। इस दा
साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट ने गुरुवार को विजय कारगिल दिवस मनाया। इस दौरान शहर के गांधी चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्वलित किया। बतौर मुख्य अतिथि नगर थाना प्रभारी सुनील टोपनो, संजय प्रसाद, भाजपा नेता अनंत सिन्हा, गौतम यादव व अवधेश यादव की ने बारी-बारी से महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एनसीसी कैडेट्स ने भारत माता का जय करते हुए वंदे मातरम का गीत गया। करगिल युद्ध में भारतीय सेना की वीरता की जानकारी दी गई। बाद में एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर एनसीसी कैडेट रंजन कुमार विशाल प्रसाद सत्यम कुमार ¨सह तथा जूनियर के एनसीसी कैडेट रमेश कुमार यादव, रितिक कुमार, रिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, अंगद कुमार यादव, यशवर्धन पांडेय, लखन कुमार आदि मौजूद थे।