Move to Jagran APP

सिदो-कान्हु जैसे रणबांकुडों के बलिदान का नजीता आजादी

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा का उधवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन समारोह में जोड़ दार स्वागत किया।इस दौरान उधवा के शहीद चौक पर स्थित संथाल विद्रोह के शहीद सिधु कान्हु के प्रतिमा पर अतिथि अर्जुन मुण्डा, विधायक अनंत कुमार ओझा के द्वारा माल्यार्पण किया गया।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता का सुख भोग रहे हैं वह सिधु कान्हु जैसे रण बाकुरों के बलिदान महत्वपूर्ण है।अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने में अनेक वीरों ने अपना बलिदान दिया है जिसमें सिधु कान्हु का योगदान अविस्मरणीय है।उधवा पहूंचने पर उधवा के पारा शिक्षकों की टोली ने अर्जुन मुण्डा से उनके हित में सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञापन सौंपा।इस संबंध में श्री मुण्डा ने कहा कि वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।साथ ही कहा कि स्थानीय विधायक अनंत कुमार ओझा को भी इस समस्या के लिए पहल करने को

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 09:45 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 09:45 AM (IST)
सिदो-कान्हु जैसे रणबांकुडों के बलिदान का नजीता आजादी
सिदो-कान्हु जैसे रणबांकुडों के बलिदान का नजीता आजादी

साहिबगंज: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को कार्यकर्ताओं से मिलने साहिबगंज से होते हुए उधवा पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनक जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संथाल विद्रोह के शहीद सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने आज हम जिस स्वतंत्रता का सुख भोग रहे हैं, वह  सिदो-कान्हु जैसे रण बाकुड़ों के बलिदान का नजीता है। अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने में अनेक वीरों ने बलिदान दिया है जिसमें इनका योगदान अविस्मरणीय है। यहां पारा शिक्षकों की टोली ने उन्हें अपनी मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक अनंत कुमार ओझा को इस समस्या के लिए पहल करने को कहा। मौके पर पूर्व विधायक अरूण मंडल, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, रणधीर ¨सह, कुन्दन ¨सह, विक्रम सरकार, सुनील प्रमाणिक, पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मैनुल इस्लाम, सेराजुल हक,नेहरूल इस्लाम सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

साहिगंज स्टेशन पर भी भव्य स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा वनांचल एक्सप्रेस से साहिबगंज पहुंचे। यहां का विधायक अनंत कुमार ओझा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष पप्पू साहा, महामंत्री सह उपाध्यक्ष रामानंद साहा, अनंत ¨सह, अनिता कुमारी, ज्योति ¨सह, सुजाता देवी, वीणा देवी, अर्चना कुमारी, मंजू, पूनम, शांति आदि थीं।

बाद में उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। किये। इसके बाद वे पूरे लाव लश्कर के साथ पार्टी के नेता स्व. दिनेश पटेल के शास्त्रीनगर मुहल्ला स्थित उनके आवास पहुंचे और उनके परिजनों का ढांढस बंधाया। बता दें कि 26 अक्टूबर को भाजपा नेता सह पत्थर व्यवसायी दिनेश पटेल की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। दिनेश के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इसके बाद वे राजमहल के लिए रवाना हुए।

पूर्व प्रदेश महामंत्री रणधीर ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीनपहाड़ स्टेशन परिसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत किया। इस दौरान कुंदन ¨सह, सुरेन्द्र ¨सह, हासिम अंसारी, रवींद्र सोनी, मुर्शिद र•ा, आदि थे।

वहीं तालझारी प्रखंड के महाराजपुर नया टोला एवं राजमहल प्रखंड के सीमा क्षेत्र सुकसेना, मंगलहाट व नौगच्छी में अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बजरंगी महतो, बिरजू महातो, टुनटुन महतो, रामवृक्ष महतो, पूर्ण महतो, विजय महतो आदि थे।

इसके बाद अर्जुन मुंडा के राजमहल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजमहल नगर स्थित नौगच्छी में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। बाद में निरीक्षण भवन से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष उज्जवल मंडल के आवास पर भोजन करने पहुंचे। इस क्रम में भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संत कुमार घोष ने नमामि गंगे के तहत बन रहे गंगा घाट निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता को रोकने, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज साहा नाम राजमहल से मानिकचक के बीच गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल निर्माण की मांग की। पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश भान राय, साहिया संघ द्वारा विभिन्न मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। मौके पर बोरियो विधायक ताला मरांडी, पूर्व सांसद देवीधन बेसरा, पूर्व मंत्री हेमलाल सोरेन, रणधीर ¨सह, कुंदन ¨सह आदि थे।

घर टूटने से बचाने की गुहार

तालझारी (साहिबगंज) : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को राजमहल में महाराजपुर नया टोला के दर्जनों ग्रामीणों ने अपना घर टूटने से बचाने की गुहार लगाई है। श्री मुंडा को दिये लिखित आवेदन में ग्रामीण बिरजू महतो, बजरंगी महतो, बिरजू महातो, सुनीता देवी निर्मला देवी, अर्जुन महतो, टुनटुन महतो आदि ने बताया कि साहिबगंज से राजमहल के बीच फोर लेन सड़क बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस सड़क के निर्माण से महाराजपुर नया टोला के दर्जनों मकान चपेट में आ जाएंगे। इससे वे लोग घर से बेघर होंगे। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण पहाड़ किनारे से कराने का आग्रह किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.