Move to Jagran APP

जनसंख्या वृद्धि का अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) बढ़ती जनसंख्या का प्रतिकूल असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 12:44 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 12:44 AM (IST)
जनसंख्या वृद्धि का अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बढ़ती जनसंख्या का प्रतिकूल असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। अगर जनसंख्या को नियंत्रित नहीं किया गया तो आर्थिक संकट बढ़ जाएगा। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। उक्त बातें गुरुवार शाम बरहड़वा नगर पंचायत के कुशवाहा टोले के आरबी पैलेस में महासचिव कृष्ण मुरारी ने कहीं। यहां जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने कार्यक्रम आयोजित किया था।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिदिन 65 हजार बच्चे जन्म ले रहे हैं। इससे सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि किस गति से आबादी बढ़ रही है। फाउंडेशन की ओर से लगातार झारखंड व बिहार में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 427 जिलों के उपायुक्तों और आरक्षी अधीक्षकों को ज्ञापन सौंपकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की गई है। इसका समर्थन 125 सांसदों ने किया। हालांकि कई राज्यों में इस पर पहल शुरू हो गई है। फाउंडेशन की प्रदेश संयोजिक सुचिता सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बढती आबादी से आम जनों की परेशानी बढ़ रही है। सरकार इसपर ध्यान देना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष श्यामल दास, उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, अमित कुमार, शिला मंडल, रवींद्र, उत्तम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर मंजु कुशवाहा, शर्मिला रजक, विश्वनाथ भगत, दिनेश भारती, शम्मी कुशवाहा, प्रदीप भगत, सुशील मिश्रा, भरत साह, ललिता पासवान, ध्वजन घोष, अनुराग, आनंद आदि थे।

----------

गंगा व घर के आसपास को रखें साफ संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : नमामि गंगे परियोजना के तहत कम्युनिकेशन एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राजमहल प्रखंड की घाट जमनी एवं मोकिमपुर पंचायत के ग्रामीणों के बीच सरकंडा नमामि गंगे घाट पर गंगा नदी की स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर दो दिनी कार्यशाला शुरू हुई। प्रथम दिन बीडीओ उदय कुमार सिंहा की अगुवाई में नमामि गंगे से जुड़े कर्मियों, जल सहिया व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले गंगा तट पर साफ सफाई का अभियान चलाया। इसका उद्देश्य यह था कि सभी लोग न केवल गंगा घाटों को साफ-सुथरा रखें बल्कि अपने घर के आसपास भी प्रतिदिन सफाई करें। इससे घर व गंगा घाटों की सुंदरता तो बढ़ेगी ही साथ ही इससे विभिन्न प्रकार के रोग को फैलने से रोका जा सकेगा। इसके बाद घाट परिसर में पौधरोपण किया गया। बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण जरूर करें। इसके बाद आसपास के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, चित्रकला, भाषण आदि प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम के •ारिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाया गया। बीडीओ उदय कुमार ने कहा कि जिले में 83 किलोमीटर क्षेत्र में फैली गंगा आज सिकुड़ती जा रही है। इसके चलते जलीय जीवों विशेषकर डॉल्फिन एवं स्थानीय जलीय जीव जंतुओं को खतरा हो गया है। इसके संरक्षण व संवर्धन हेतु लोगों में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। मौके पर घाटजमनी मुखिया तालामय हांसदा, चंदन सरकार, रोहित कुमार, मनीष कुशवाहा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.