अपराधमुक्त होंगे संताल के जिले
जिले में शांति पूर्वक मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन कराया गया। विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। उक्त बातें रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में दुमका प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक आरके प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को साहिबगंज पहुंच कर प्रतिमा विसर्जन का जायजा लिया। जिले में पूजा त्योहार से संबंधित विधि व्यवस्था से अवगत हुए।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : संताल परगना के पुलिस महानिरीक्षक आरके प्रसाद ने कहा कि संताल के सभी जिले अपराधमुक्त होंगे। इसके लिए सभी जिलों की पुलिस पूरी कर्मठता से अपना कार्य कर रही है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार मुहिम चल रही रही है। कहा कि साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से संकल्पित है। पिछले कुछ माह से लगातार छापेमारी कर साइबर अपराधियों की व्यापक पैमाने पर गिरफ्तारी की गई है। कहा कि संताल में अपराधियों को सिर उठाने नही दिया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक शनिवार शाम साहिबगंज पहुंचे थे। वह यहां रविवार को पुलिस संस्मरण दिवस में शामिल होने के बाद पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे।
उन्होंने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जिले में शांति पूर्वक दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जित करायी गयी। विसर्जन के दौरान कहीं किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कहा कि गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को साहिबगंज पहुंचकर वे प्रतिमा विसर्जन का जायजा लिया। मौके पर एसपी एचपी जर्नादनन समेत जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।