विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर फंदे से झूलकर दी जान

By Pranesh KumarEdited By: Nishant Bharti
Published: Sun, 18 Oct 2026 10:50 AM (IST)

साहिबगंज में एक पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

HighLights

  1. पति ने नवविवाहिता पत्नी की गला रेतकर हत्या की।

  2. हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  3. साहिबगंज के राधानगर में हुई यह सनसनीखेज घटना।

संवाद सहयोगी, उधवा(साहिबगंज)। राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर काशीनाथ मंडल टोला (महेशबथान) में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति ने अपने नवविवाहिता पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी फिर स्वयं फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। 

जानकारी के अनुसार राधानगर महेशबथान निवासी शंकर साहा का पुत्र विक्रम साह उम्र लगभग 26 वर्ष ने शनिवार रात को अपनी पत्नी मामुनि बसाक की पहले गला रेतकर हत्या कर दी। फिर स्वयं फांसी पर लटक गया। इसकी भनक आस-पास के लोगों सहित उसके सगे भाई तक नहीं लगी। 

कमरे के भाई और भाभी का शव

सुबह देर तक जब विक्रम साहा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके सगे भाई प्रशांत साहा ने किबाड़ खटखटाया तो कोई जबाब नहीं मिला।दरबाजा खोलने पर देखा की उसका बड़ा भाई शंकर साहा फांसी पर लटका हुआ है और भाभी मामुनि बसाक खुन से लथपथ हो पड़ी हुई है। 

WhatsApp Image 2026-10-18 at 9.41.33 AM

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने इस संबंध में राधानगर थाना में सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी तथा राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।

फेरी का काम करता था मृतक

शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। विक्रम साहा शंकर साहा के पहली पत्नी का संतान है तथा दो भाई हैं। शंकर साहा वर्तमान में धन्यवाद तथा पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में अपने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर फेरीवाला का धंधा करते हैं। 

विक्रम साहा लगभग छः महीने पहले राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला के मामुनि बसाक के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। उसका छोटा भाई भी उसके साथ रहता है। लेकिन विक्रम साहा ने नवविवाहित की हत्या कर स्वयं क्यों आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में हाइवा-टोटो की भीषण टक्कर, तीन की मौत, दो घायल