Jharkhand: साहिबगंज में पति ने दूसरी पत्नी की गला दबाकर की हत्या, दो साल की मासूम को लेकर भागा
Crime News आरोपी अपनी ससुराल आया था। रात में खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में पत्नी-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।
संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज): बरहेट में एक बेरहम शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद दो साल की मासूम को लेकर भाग गया।
मामला बरहेट थाना क्षेत्र के लोगाय गांव का है जहां 25 वर्षीय सुनीता हांसदा की हत्या बुधवार की रात उसके पति बाबूपुर निवासी संजय ठाकुर ने गला दबाकर कर दी और दो साल की बेटी को लेकर भाग गया।
आरोपी ने की थी दूसरी शादी
आरोपी संजय ठाकुर ने एक पत्नी के रहते हुए सुनीता से दूसरी शादी की थी। सूचना मिलने पर बरहेट थाने की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतका की मां संझली हेम्ब्रम ने बताया कि उसकी बेटी सुनीता की शादी तीन साल पूर्व संजय ठाकुर से हुई थी।
फोटोः वो घर जहां वारदात हुआ।
पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
बेटी सुनीता इन दिनों मायके में थी। बुधवार देर शाम को संजय ठाकुर अपनी ससुराल आया। रात्रि में खाना पीना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में पत्नी-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान संजय ठाकुर ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।
उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी तृप्ति ठाकुर की रोने की आवाज सुनने पर वह जाग गई। जब उठकर देखा तो उसका दामाद संजय ठाकुर मासूम बच्ची को लेकर भाग रहा था और उसकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
हल्ला करने पर गांव और घर के लोग जाग गए। घटना की जानकारी बरहेट थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस आरोपि संजय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।