Move to Jagran APP

बरहेट की दो लड़कियों को मानव तस्कर ने दिल्ली में बेचा

बरहेट थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के सृर्जन मुर्मू पर गांव के ही दो लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर श्रीरामपुर गांव के दुली सोरेन (22 वर्ष) पिता साहेब सोरेन तथा लुखी सोरेन( उम्र1

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 12:36 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 06:18 AM (IST)
बरहेट की दो लड़कियों को मानव तस्कर ने दिल्ली में बेचा

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के सृजन मुर्मू ने गांव की ही दो लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर बेच दिया। इनमें से एक लड़की लुखी का कोई पता नहीं है। दूसरी दुली किसी प्रकार घर लौट आई है। लड़कियों के पिता साहेब सोरेन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मानव तस्कर सृजन की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

उसने बताया कि उसकी बेटी दुली सोरेन (22) तथा बेटी लुखी सोरेन (18) को गांव का ही सृजन मुर्मू किसी मिशन में पांच हजार रुपये प्रतिमाह पर काम दिलाने के बहाने ले गया। उसके घरवालों को बताए बिना ही वह दोनों को बाइक से बरहड़वा ले गया, वहां से फरक्का एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचाया। दोनों को लेबर ऑफिस में ले गया, वहां सूचना दी। इसके बाद अलग-अलग जगह पर काम करने के लिए रख दिया। इसके एवज में कुछ रकम भी ली। दुली को काम के दौरान वेतन नहीं मिलता था। बंधुआ मजदूर की तरह काम कराया जा रहा था। नतीजा वह वहां से भाग निकली और मध्य प्रदेश के सीदही जिला पहुंच गई। उसे रोते स्थानीय लोग पुलिस के पास ले गए।

संताली भाषा नहीं समझ पाए कर्मी तो धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता से कराई बात :

वहां से उसे वन स्टॉप सेंटर (पीड़ित महिलाओं को रखने की जगह) भेजा गया। लड़की संताली भाषा बोल रही थी और वन स्टाप सेंटर के कर्मी उसे समझ नहीं पा रहे थे। इसलिए वन स्टाप सेंटर के एक कर्मी ने धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता अंकित राजगढि़या से संपर्क किया। अंकित ने लड़की से बात की। लड़की ने उसे अपने घर का पता बताया। तब अपने साथियों की मदद से अंकित ने पड़ताल की। वह बरहेट के श्रीरामपुर गांव पहुंचा। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया। इधर सृजन मुर्मू अपने को लड़की का भाई बताकर दुली सोरेन को वन स्टाप सेंटर से लाने पहुंच गया। लेकिन वहां उसे उसके हवाले नहीं किया गया। लड़की को पुलिस के सहयोग से बरहेट थाना पहुंचाया गया।

सृजन की गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे राज : दुली सोरेन लौट आई है पर लुखी सोरेन का अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस छानबीन कर रही है। अंकित का कहना है कि बरहेट की कई लड़कियों को दलाल ने विभिन्न शहरों में ले जाकर बेचा है। अगर सृजन मुर्मू को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जाए तो कई मामलों का खुलासा हो सकता है। यह भी पता चल जाएगा कि लुखी को कहां रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.