अबीर लगाने में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन जख्मी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना में गुरूवार की शाम अबीर लगाने को लेकर दो पक्षों की बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया। इस घटना में दोनों पक्षों से
साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना में गुरुवार की शाम अबीर लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव भी किया गया। इस घटना में दोनों पक्षों से 8 से 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी एचपी जर्नादनन ने घटना स्थल पर मामले की छानबीन की। दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया। मुफस्सिल थाना प्रभारी हरीश कुमार निराला ने बताया कि अबीर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। होली के दिन कोदरजन्ना स्थित बीचला टोला निवासी पूरन मंडल, रोहित मंडल व अमित मंडल अपने घर के नजदीक बैठ कर दारू पी रहे थे। तभी गांव के ही एक बच्चा बिटू कुमार पासवान ने पूरन मंडल को अबीर लगाने के क्रम में पास में खड़ी एक महिला को अबीर पड़ गया। इस कारण पूरन मंडल ने बिटू के साथ मारपीट किया। इसकी जानकारी होने पर बिटू ू के पिता प्रदीप पासवान वहां पहुंचे तो पूरन मंडल के साथ कहा-सूनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गयी। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने लगा। इस घटना में दोनों पक्षों से मीरा देवी, मुन्ना कुमार पासवान, बिटू कुमार पासवान, पूरन मंडल, रोहित मंडल एवं अमित कुमार घायल हो गए। एसपी ने ने बताया कि पर दोनों पक्षों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है।