गरीबों के साथ अन्याय कर रही सरकार
साहिबगंज : राज्य सरकार द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में शनिवार को शहर के चौ
साहिबगंज : राज्य सरकार द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में शनिवार को शहर के चौधरी कॉलोनी में विपक्षी दलों की एक बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद विजय हांसदा ने की। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश महांचिव बजरंगी प्रसाद यादव झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू आदि प्रमुख भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा 25 जून को राज्य के सभी जिलों में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाना है। इसके लिए सभी दलों के कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी शुरु कर सरकार को विपक्षी एकता दिखाना है। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है, उसका हक छिनने के लिए ऐसे बिल पारित कर रही है, जिसका जमकर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि धरना प्रदर्शन व बंदी के माध्यम से सरकार के जन विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया जाएगा। झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा यदि उनके आंदोलन को प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो इसका खामियाजा उन्हें व्यापक जन आंदोलन के रूप में भुगतना होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र मिश्रा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सरकार से आरपार की लड़ाई होगी। सरकार को विपक्षियों की ताकत दिखेगी। मौके पर अशोक पासवान, मुर्शाद अली बासकीनाथ यादव श्याम सुंदर पोद्दार, कुंदन साह, राजकिशोर यादव आदि मौजूद थे।