गंगा खतरे के निशान से 2.140 मीटर नीचे
जिले में गंगा नदी सोमवार को सुबह खतरे के निशान से 2.140 मीटर नीचे बह रही है। बक्सर में जलस्तर बढ़ रहा है जबकि पटना हाथीदह एवं मुगेर में जलस्तर स्थिर है। भागलपुर व कहलगांव व साहिबगंज में जलस्तर घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी सोमवार सुबह 6 बजे 25.110 मीटर पर बह रही है जबकि साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगानदी का जलस्तर चेतावनी के लेबल पार करने के बाद ही फोरकास्ट दिया जाता है। इधर जिले में गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत चलाने को लेकर तैयारी चल रही है। अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं है क्योंकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से 2.140 मीटर नीचे है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक सभी स्थानों पर गंगा नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है।
साहिबगंज : जिले में गंगा नदी सोमवार को सुबह खतरे के निशान से 2.140 मीटर नीचे बह रही थी। बक्सर में जलस्तर बढ़ रहा है जबकि पटना, हाथीदह एवं मुंगेर में जलस्तर स्थिर है। भागलपुर, कहलगांव व साहिबगंज में जलस्तर घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज में गंगा नदी सोमवार सुबह 6 बजे 25.110 मीटर पर बह रही थी जबकि साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगानदी का जलस्तर चेतावनी के लेबल पार करने के बाद ही फोरकास्ट दिया जाता है। इधर, जिले में गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत चलाने को लेकर तैयारी चल रही है। अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल बाढ़ की आशंका नहीं है क्योंकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से 2.140 मीटर नीचे है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक सभी स्थानों पर गंगा नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है।
----
बक्सर से लेकर साहिबगंज तक गंगा का जलस्तर
बक्सर- 51.670 मीटर
पटना - 45.510 मीटर
हाथीदह - 38.215 मीटर
मुंगेर - 34.710 मीटर
भागलपुर - 30.120 मीटर
कहलगांव - 28.950 मीटर
साहिबगंज - 25.110 मीटर