Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए गांधी व शास्त्री

बुधवार को नगर क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके प्रस्तर प्रतिमा एवं तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया। नपं बोर्ड की ओर से एसडीओ सह कार्यपालक पदा. कर्ण सत्यार्थी नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख उपा. पार्थ दत्ता वार्ड पार्षदगण रेखा देवी अनीता बसाक रा

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 10:24 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए गांधी व शास्त्री
जयंती पर याद किए गए गांधी व शास्त्री

साहिबगंज : जिलेभर में जयंती पर बुधवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री याद किए गए। कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। झामुमो की ओर से जिला अध्यक्ष मो. शाहजहां अंसारी के नेतृत्व ने पार्टी के नेताओं ने गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बुद्धिजीवी मोर्चा के केंद्रीय सचिव सरफराज आलम, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता सुरेश साह, मनोज तांती, दिनेश पासवान, जफर इमाम, पंकज मड़ैया, रियाजुल अंसारी, मो. सालीम, रजा आलम, तुलसी दास, मो. सोनू सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

राजमहल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों ने उनकी प्रतिमा एवं तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन स्वच्छता ही सेवा की ओर से गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र कुमार ने माल्यार्पण किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। कार्यक्रम में चंदन कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, धर्मराज मंडल, दीपक कुमार, विकास साहा, टुनटुन कुमार आदि की मौजूद रहे। नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष पार्थ दत्ता, वार्ड पार्षद रेखा देवी, अनीता बसाक, राजकुमार मंडल, अजय चौधरी, नगर प्रबंधक क्रिस्टीना कच्छप, जेरी रेजिस मिज, गांधी स्मारक समिति के दिलीप गांधी, विनोद अग्रवाल, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रफाजुल अहमद, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष तनवीर राजा, मीर करीम, इदरीस चिश्ती, प्रखंड अध्यक्ष मोजीबुर रहमान, अभिषेक चक्रवर्ती, सोमॉल चौधरी,  झाविमो के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, लक्ष्मण रविदास, हाजी मखदूम, बीएलएनएल बोहरा महाविद्यालय में  प्रो. हरिशंकर सिंह, प्रो. अखिलेश पांडे, प्रो. शितांशु शेखर पाठक, प्रो. प्रदीप चिरानियां, प्रो. मुख्तार शेख, कर्मी मोहन राय, ओमप्रकाश साहा, निमाई चंद्र यादव, अभाविप के मिठुन पांडे, कीर्ति सिंह, कुमार गौरव, राहुल बहादुर आले, अंकित साहा, गुरुदेव पंडित, संदीप कुमार, राहुल ठाकुर, संदीप दास, सुलेखा कुमारी, नीलम कुमारी, छोटी कुमारी, हर्ष कुमार, रोहित सिंह ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बरहेट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता पुस्तकालय में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री प्रिस गुप्ता, आदिम जनजाति प्राधिकार के सदस्य सिमोन मालतो, सुबोध गुप्ता, गमालियल हेम्ब्रम, जयराम साह, राजू साह, तयमूर अंसारी, सकूर अंसारी, दीपू डोकानिया, सहित कई लोगों उपस्थित थे। अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश कुमार साह की उपस्थिति में छात्राओं ने माल्यार्पण कर गांधी जी को नमन किया। बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी, बैंक कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। मौके पर भाजपा  प्रखंड उपाध्यक्ष नंदलाल साह, नवीन गुप्ता, भाजपा नेता, अंजित भगत, बैंक मैनेजर विजय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चंदन कुमार, गमालियल हेम्ब्रम, जयराम साह, राजू, तैमुर अंसारी, सुलभ बनर्जी, मनीष भारती आदि थे।

पतना में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह  विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार आनंद, जिला उपाध्यक्ष मो. नसीररुदीन, जिला महासचिव मिथुन कुमार मंडल, सहकारिता विभाग के उपाध्यक्ष सहनवाज नासीर, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश सचिव संतोष कुमार झा, वरिष्ठ कांग्रेसी छोटेलाल रमानी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला महासचिव मो. राजू, प्रखंड सचिव निताय सरकार, नगर अध्यक्ष अभिजीत दास अन्य उपस्थित थे। केंदुआ बाजार में उज्ज्वल क्लासेज में शिक्षक उज्ज्वल साहा व अन्य ने महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित की। इस अवसर पर संगीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रेखा कुमारी, सोनिया कुमारी, रानी कुमारी, अनिता कुमारी, विशाल कुमार, कुंदन कुमार, इमरान अंसारी, नमिता कुमारी, भारती कुमारी, अजय कुमार, आनस कुमार, नवीन कुमार उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.