आचार संहिता का करें सौ फीसद अनुपालन
साहिबगंज गुरूवार को प्रखंड सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की विशेष बैठक अनुमंडल पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करने तथा
राजमहल (साहिबगंज) : राजमहल प्रखंड सभागार में गुरुवार को विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से आदर्श आचार संहिता के शत-प्रतिशत पालन करने तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए फॉर्म 20 सभी बीएलओ के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में भरे जाने की बात कही गई। इस पर निगरानी करने के साथ-साथ निर्देश दिया गया कि सभी बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक जांच कर सारी कमी को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर लें। इस वर्ष दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टर बैलेट की सुविधा की बात कही गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि मॉक पोल से अंतिम पोल तक का ब्रॉडकास्टिग चलाना है। चुनाव संबंधित सभी अहम बिदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार सिन्हा, अंचल अधिकारी सरोजिनी एनी तिर्की, थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, विजय कुमार लकड़ा, सेक्टर मजिस्ट्रेट शोभा मुर्मू, विनोद कुमार मंडल, रोहित कुमार, चंदन कुमार, सुशील मुर्मू आदि उपस्थित थे।