घर में लगी आग, महिला की मौत
मुफसिल थाना क्षेत्र के किशन प्रसाद दियारा निवासी फुचाई मंडल के घर में लगी आग द्य मामले की जानकारी मिलते ही एसडीओ पंकज कुमार घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मिले द्य घटना की जानकारी देते हुए एसडीओ पंकज कुमार बताएं कि किशन प्रसाद के रहने वाले फूचाई मंडल के घर में अचानक आग लग जाने से स्वीटी देवी की मौत हो गई वहीं बचाने के दौरान विकास मंडल एवं फूचाई मंडल घायल हो गए घायल विकास मंडल एवं ऊंचाई मंडल का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है आगजनी की घटना में बांस एवं टीना का बना झोपड़ी जलकर राख हो गया जिसमें गृह स्वामी का लाखों का नुकसान हुआ घटना की जानकारी मिलते हैं एसडीओ पंकज कुमार अंचल कर्मी
संस, साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किशन प्रसाद दियारा में रहने वाले फुचाई मंडल के घर में सोमवार को आग लग गई। इस घटना में झुलसने से फुचाई मंडल की पुत्रवधू स्वीटी देवी (35) की मौत हो गई। बचाने के क्रम में फुचाई मंडल व उनका बेटा विकास मंडल जख्मी हो गया। घायल विकास एवं फुचाई मंडल का उपचार सदर अस्पताल में हो रहा है।
स्वीटी दोपहर में चाय बना रही थी। किसी प्रकार वहां रखे जलावन (लकड़ी व फूस) में आग लग गई। स्वीटी के कपड़ों को भी आग ने चपेट में ले लिया। घबराई स्वीटी ने शोर मचाया। घर में मौजूद पति विकास मंडल व ससुर फुचाई मंडल दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। तब तक स्वीटी काफी जल चुकी थी। आसपास किसी का मकान भी नहीं था। इस वजह से किसी से तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। नतीजा स्वीटी की जलने से मौत हो गई। कुछ देर बाद आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। एसडीओ पंकज कुमार घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। कुमार ने बताया कि आग लगने से स्वीटी देवी जल गई। उनको बचाया नहीं जा सका। मालूम हो कि इस घटना में फुचाई का बांस से बना झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। उसका सब कुछ स्वाहा हो गया। एसडीओ ने पीड़ित परिवार को 20000 रुपये का आर्थिक सहयोग किया। सरकार के नियमों के तहत अन्य लाभ दिलाने की बात कही। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को भी दी है, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंचा। स्वीटी देवी के दो छोटे बच्चे हैं।