मारपीट में दोनों पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी
मारपीट में दोनों पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 07:41 PM (IST)
मारपीट में दोनों पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी
संवाद सहयोगी, राजमहल : थाना क्षेत्र के जामनगर में दो पक्षों में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रथम पक्ष की पीड़िता ने आवेदन देकर बताया कि गांव के ही भोलाराम मंडल उसके घर आकर गाली गलौज किया। पति बीच बचाव करने गया तो तेज धारदार हथियार से उसपर प्रहार कर दिया उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल पति का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में चल रहा है। द्वितीय पक्ष के भोलाराम मंडल ने मनोज मंडल, कृष्णा मंडल, विष्णु मंडल, ब्रह्मदेव मंडल व नीरज मंडल पर लोहा के रड से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें