Move to Jagran APP

मास्क जांच अभियान में कई से वसूला जुर्माना

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को उधवा तालझारी व बरहड़वा में मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वाले कई लोगों से जुर्माना वसूला गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:00 PM (IST)
मास्क जांच अभियान में कई से वसूला जुर्माना
मास्क जांच अभियान में कई से वसूला जुर्माना

जागरण टीम, उधवा, तालझारी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को उधवा, तालझारी व बरहड़वा में मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वाले कई लोगों से जुर्माना वसूला गया। उधवा-बरहरवा एनएच 80 पर राधानगर थाना के सामने थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने आवागमन कर रहे चालकों को रोककर मास्क जांच की। बिना मास्क पहने चालकों को कड़ी हिदायत दी गई। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक प्रियेश प्रसुन सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

loksabha election banner

तालझारी में कई लोगों से वसूला जुर्माना :

बीडीओ साइमन मरांडी व थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने संयुक्त रूप से तालझारी शहीद चौक के पास वाहन व मास्क जांच अभियान चलाया। आने-जाने वाली गाड़ी की डिक्की सहित कागजात की जांच की गई। कुछ लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। इस मौके पर राकेश कुमार सहित पुलिस बल उपस्थित थे।

बरहड़वा व कोटालपोखर में भी हुई मास्क जांच :

कोटालपोखर थाना क्षेत्र के श्रीकुंड बाजार स्थित बैरेज चौक पर शनिवार की शाम बरहड़वा प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया। जिनके पास मास्क नहीं थे उनको दुकान से मास्क खरीद कर पहनने के बाद ही छोड़ा गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आज चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। इसके वाद बिना मास्क वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार, एएसआइ सत्येन्द्र सिंह, कोटालपोखर थाना एसआइ शिवयोगी तिर्की आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.