तालझारी में दो फर्जी पारा शिक्षक गिरफ्तार
फर्जी प्रमाण पत्र पर नियुक्त दो पारा शिक्षक को तालझारी थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि फर्जी पारा शिक्षक के विरूद्ध तालझारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रघुनाथ रजक द्वारा फर्जी सटिर्फिकेट मे नौकरी करना एवं सरकारी राशि गबन करने के मामले में तालझारी थाना में केस दर्ज कराया था। जिसमे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोगाबेडा के अशोक साह उत्क्रमित प्रा0 विद्यालय बरमसिया मुसहर टोला सुधा देवी
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : फर्जी प्रमाणपत्र पर नियुक्त दो पारा शिक्षकों को तालझारी थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार यादव ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रघुनाथ रजक ने दो साल पूर्व 11 पारा शिक्षकों पर फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने तथा सरकारी राशि के गबन का मामला दर्ज कराया था। इनमें से आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोगाबेड़ा के अशोक साह, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरमसिया मुसहर टोला की सुधा देवी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बथानी संताली मुंशी टुडू गिरफ्तार के डर से फरार चल रहे थे। इनमें से अशोक साह व सुधा देवी को बरमसिया मुशहर टोला से गिरफ्तार किया गया। सभी पारा शिक्षक हिदी विद्यापीठ इलाहाबाद के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे थे। विभाग ने इसकी जांच कराई। जांच में 11 पारा शिक्षक का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। कहा कि वर्ष 2010-12 में ही राज्य सर्व शिक्षा अभियान ने सभी पारा शिक्षक की योग्यता प्रमाण पत्र की जांच कराई थी। फरार मुंशी टुडू को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावे महिला पुलिस आरक्षी जयमुनी देवी, एएसआई योगेंद्र सिंह, अजय राम सहित पुलिस बल शामिल थे। अशोक साह 2003 से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोगाबेड़ा एवं सुधा देवी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरमसिया मुसहर टोला में पारा शिक्षक के रूप मे कार्य कर रही थीं। तत्कालीन डीएससी जयगोविद सिंह ने सभी पारा शिक्षक को मौखिक आदेश दिया था कि जो भी पारा शिक्षक फर्जी प्रमाणपत्र पर काम कर रहे हैं वे स्वत: नौकरी छोड़ दें वरना उनपर कार्रवाई की जाएगी।