सुना पड़ा ईदगाह, नही हुई ईद-उल-फितर की विशेष नमाज
साहिबगंज साहिबगंज शहर के ईदगाहों में इस साल ईद-उल-फितर की नमाज अदा नहीं की गई। श
साहिबगंज: साहिबगंज शहर के ईदगाहों में इस साल ईद-उल-फितर की नमाज अदा नहीं की गई। शहर के सभी मुहल्ले कुलीपाड़ा, हबीबपुर, सकरोगढ़, अलीनगर, एस सी रोड, अनुमननगर आदि स्थानों मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में लॉकडाउन के कारण नमाज अदा करने नहीं पहुंचे। रविवार को उपायुक्त ने सभी धार्मिक गुरूओं के साथ बैठक कर अपील की कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें। लोग सामूहिक नमाज से बचें। इसी कारण ईदगाह में ईद-उल-फितर की विशेष नमाज नही अदा की गयी। उधर, इस बार मिलकर बधाई देने के बदले लोगों ने सोशल मीडिया, वाट्सएप, फेंसबुक का सहारा लेकर व फोन पर एक-दूसरे को बधाई दी। ईद के दिन ईदगाह व मस्जिदों में बाहर मेला लगता था। बीस रोजा के बाद से ही लोग अपने-अपने जगह के मस्जिदों को रंग-बिरंगे लाईट से सजाते थे जो शाम से समय मस्जिद जगमग करता था। चांद रात के बाद लोग अपने आस-पास फल, पत्ती, रंग बिरंगे पेपर व गुबारों से सज जाता है। कितु कोरोना वायरस से लोगो का बचाव के लिए लॉकडाउन की वजह से शारीरिक दूरी का पालन करें का प्रशासनिक आदेश ने ईद के त्योहार को फीका कर दिया। बोरियो में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अपने घरों में अदा की। बोरियो के आस पास इलाके मोतीपहाड़ी, चसगांवा, तेलो, जिरुल, बांझी में भी ईद मनाई गई। बोरियो थाना प्रभारी डीएन लोहरा ,एएस आई नवीन सिंह के द्वारा गश्ती करते देखा गया।