प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बरहड़वा शिशु मंदिर ने मारी बाजी
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को भैया- बहनों के बीच विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से साहेबगंज व पाकुड़ जिला के भैया- बहनों के 6 विषयों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से संस्कृति बोर्ड परियोजना, अंग्रेजी, संस्कृत, वैदिक, गणित, कम्प्यूटर विषयों की प्रतियोगिता हुई ।
बरहरवा (साहिबगंज): सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को भैया- बहनों के बीच विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से साहेबगंज व पाकुड़ जिला के भैया-बहनों के 6 विषयों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से संस्कृति बोर्ड परियोजना, अंग्रेजी, संस्कृत, वैदिक, गणित, कम्प्यूटर विषयों की प्रतियोगिता हुई। उक्त सभी विषयों की प्रतियोगिता को तीन भागों में बांटा गया था। जिसमें शिशु वर्ग, बाल वर्ग व किशोर वर्ग के बच्चे शामिल थे। प्रतियोगिता में पाकुड़ व साहेबगंज जिले से कुल 317 बच्चों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार बरहड़वा शिशु मंदिर , द्वितीय में साहेबगंज व तृतीय में बोरियो शिशु मंदिर के भैया-बहन रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व कमल कृष्ण भगत ने किया। मौके पर संस्कृति बोर्ड परियोजना के शिक्षक ¨चता मनी गोस्वामी, संस्कृत के नरायण साहा, अंग्रेजी के पंचानंद, वैदिक गणित के सौभाग्य भास्कर, कम्प्यूटर से संदीप कुमार व विज्ञान से संजीव कुमार, कंचन साव, डॉ. रमेशमणि पाठक, मीना गुप्ता आदि मौजूद थे।