Move to Jagran APP

संपत्ति हड़पने को कर दी थी दुमका के झकसु की हत्या

संवाद सहयोगी साहिबगंज संपत्ति हड़पने की नीयत से दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 04:58 PM (IST)
संपत्ति हड़पने को कर दी थी दुमका के झकसु की हत्या
संपत्ति हड़पने को कर दी थी दुमका के झकसु की हत्या

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : संपत्ति हड़पने की नीयत से दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर निवासी झकसु मंडल की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को गुमानी नदी में फेंक दिया गया था। इस मामले में दुमका जिले के डंगालपाड़ा निवासी आकाश कुमार व रसिकपुर निवासी अंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों अपनी संलिप्तता कबूल ली है। घटना में शामिल दो अन्य सहयोगियों का नाम भी बताया है। यह जानकारी सोमवार को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के अठगावां गांव के समीप गुमानी नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। बाद में उसकी पहचान दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर निवासी झकसु मंडल के रूप में हुई थी। शव की पहचान होने के बाद मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगी हुई थी। इसी क्रम में रविवार की रात दोनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपित रसिकपुर निवासी परमेश्वर मंडल है, जो घटना के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। इन दिनों वह दुमका जेल में बंद है। पकड़े गए आरोपियों के बयान पर मृतक झकसु मंडल का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। कहा कि झकसु मंडल की संपत्ति हड़पने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपितों का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। अन्य आरोपित को पकड़ने का प्रयास भी पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि झकसु मंडल परमेश्वर मंडल का चचेरा बहनोई भी था। झकसु मंडल अपनी पत्नी को प्रताड़ित भी करता था। पत्नी ने अपने भाई से इसकी चर्चा की थी। इस वजह से परमेश्वर ने अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.