Move to Jagran APP

जल्द करें दामिने कोह के गांवों का नोटिफिकेशन

सूबे के वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) बीएस गोंड़ मुख्य वन संरक्षक सत्यजीत सिंह और वन संरक्षक जेपी केशरी ने शनिवार को साहिबगंज के जिला वन प्रमंडल के कार्यालय का निरीक्षण किया। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी जीएस महालिगा से जिले के दामिने कोह की फाइल मंगाकर अवलोकन भी किया। डीएफओ को प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि दामिने कोह के गांवों का नोटिफिकेशन जल्द करें। इससे वन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं को गतिमान बनाया जा सकेगा। बताया गया कि जिले में दामिने कोह के तहत एक हजार गांव आते हैं जिसमें से अबतक 5 सौ गांवों का नोटिफिकेशन हो पाया है। शेष गांवों के लिए इसकी प्रक्रिया चल रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक सत्यजीत सिंह ने कहा कि अभी तक सूबे का एक मात्र पक्षी आश्रयणी उधवा पक्षी आश्रयणी जो हजारीबाग वन प्रमंडल के अधीन चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 08:44 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 08:44 AM (IST)
जल्द करें दामिने कोह के गांवों का नोटिफिकेशन
जल्द करें दामिने कोह के गांवों का नोटिफिकेशन

साहिबगंज : सूबे के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) बीएस गोंड़, मुख्य वन संरक्षक सत्यजीत सिंह और वन संरक्षक जेपी केशरी ने शनिवार कोवन प्रमंडल के कार्यालय का निरीक्षण किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी जीएस महालिगा से जिले के दामिने कोह की फाइल मंगाकर अवलोकन भी किया। डीएफओ को प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि दामिने कोह के गांवों का नोटिफिकेशन जल्द करें। इससे वन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं को गतिमान बनाया जा सकेगा। बताया गया कि जिले में दामिने कोह के तहत एक हजार गांव आते हैं जिनमें से अबतक पांच सौ गांवों का नोटिफिकेशन ही हो पाया है। शेष गांवों के लिए इसकी प्रक्रिया चल रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक सत्यजीत सिंह ने कहा कि अभी तक सूबे का एकमात्र पक्षी आश्रयणी उधवा अब तक हजारीबाग वन प्रमंडल के अधीन था। अब इसे साहिबगंज वन प्रमंडल के अधीन लेना है। इसकी प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर लें। विभाग की ओर से बताया गया है कि सभी वरीय अधिकारी कुछ गांवों को भी देखना चाहते हैं। इस अवसर पर वन विभाग के राजमहल के रेंज पदाधिकारी प्रेमचंद शुक्ला, साहिबगंज के रेंज पदाधिकारी रविद्र तिवारी, मंडरो के रेंज पदाधिकारी जीतेंद्र दूबे आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.