जनादेश महासंगम रैली को सफल बनाने पर चर्चा
रविवार को उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में जेबीएम प्रखंड इकाई की ओर से आगामी 25 सितंबर को जनादेश महासंगम रैली को सफल बनाने को लेकर एक समिक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सईद अख्तर ने किया। प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 25 सितंबर को रांची स्थित प्रभात तारा मैदान ध्रुवा में पार्टी के जनादेश महासंगम रैली को सफल बनाने को लेकर समीक्षा की। बताया कि प्रखंड के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व का पालन करते हुए निर्धारित समय पर ही प्रखंड मुख्यालय से रैली में शामिल होने के लिए निकल जाएंगे। वहीं बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि पार्टी जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा पत्थर उद्योग में बढ़ाए गए रॉयल्टी के विरोध उनके पार्टी करती है। बताया कि इसके खिलाफ में उनके पार्टी जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मौके पर जिला प्रवक्ता मोह
संवाद सूत्र, उधवा (साहिबगंज) : उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में झाविमो प्रखंड इकाई की ओर से 25 सितंबर को आयोजित जनादेश महासंगम रैली को सफल बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सईद अख्तर ने की। प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 25 सितंबर को रांची स्थित प्रभात तारा मैदान ध्रुर्वा में पार्टी की जनादेश महासंगम रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बताया कि प्रखंड के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व का पालन करते हुए निर्धारित समय पर ही प्रखंड मुख्यालय से रैली में शामिल होने के लिए निकल जाएंगे। वहीं बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि पार्टी जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा पत्थर पर बढ़ाई गई रॉयल्टी का विरोध उनकी पार्टी करती है। बताया कि इसके खिलाफ में उनके पार्टी जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मौके पर जिला प्रवक्ता मोहम्मद गुलाम सरवर, प्रखंड सचिव सैफुल बसर कमल चंद शाह, सेहबुद अली, नुरुल शेख, नजीर शेख, बरकत शेख, बेबी भगत, फरीद शेख आदि उपस्थित थे।