आमलोगों के बीच करें योजनाओं की चर्चा
राजमहल विधानसभा क्षेत्र के बुथ कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत मंगलवार को उधवा मंडल इकाई की बुथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पंचायत भवन उत्तर सरफराजगंज के परिसर में किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक ने किया। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री सह राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भांति राज्य में स्थिर सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी है। जनता के बीच केंद्र व राज्य स
उधवा (साहिबगंज) : भाजपा की उधवा मंडल इकाई का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को पंचायत भवन उत्तर सरफराजगंज के परिसर में हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक ने की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि केंद्र की भांति राज्य में स्थिर सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी है।।विगत पांच वर्षो में कहा कि जनता के बीच केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की तथा कहा कि लोगों के बीच ऐसी योजनाओं की चर्चा करें ताकि इसका लाभ आम आदमी उठा सके।मौके पर विधानसभा प्रभारी शिवशंकर यादव तथा जिला मंत्री संजीव कुमार डे ने भी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा। मौके पर जिला मंत्री संजीव कुमार डे, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विक्रम सरकार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धनंजय मंडल, विश्वजीत मंडल, ताड़क सिंह, ललन कुमार राय, प्रताप कुमार राय, निमाई मंडल, हिरामन पासवान, मिठु घोष आदि मौजूद थे।