यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिन में घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
40 डिग्री तापमान पहुंचने के साथ सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।

दिन में घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है। इस वजह से सुबह नौ बजे के बाद इन दिनों घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लगातार तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है। सोमवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही गर्म हवा और लू चलने लगी थी। शाम तीन बजे बाद लोगो को राहत मिली। दिन भर कड़ी धूप से आदमी के साथ मवेशियों को भी परेशानी झेलना पड़ी। स्कूल का छुट्टी दोपहर के 12 बजे होने से छोटे बच्चों को लू लगने का भय बना हुआ है। दिनभर लोग भीषण गर्मी में घर या पेड़ की छांव में समय गुजार रहे हैं। जरूरी काम से घर से बाहर निकलनेवाले लोग सर पर गमछा, छाता या महिला अपने सर आंचल रखकर धूप से बचती हुई नजर आयी। स्कूल के बच्चों को अभिभावक टोपी या मोटा कपड़ा रखकर ले जाते हुए नजर आये। दोपहर में सड़क एकदम सुनसान हो जाती है। इस भीषण गर्मी में लस्सी, आइसक्रीम की दुकान पर लोगों की भीड़ अधिक देखी जा रही है। कृषि वैज्ञानिक बीके मेहता ने कहा कि अभी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दिन और रात का तापमान में अधिक रहेगा। मंगलवार को दिन का तापमान 40.06 और न्यूनतम तापमान 24.07 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। यह बढ़ भी सकता है। कहा कि सोमवार को अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम 23.02 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान था। डा. मोहन पासवान ने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अपने बच्चों को इस कड़ी धूप से जरूर बचाएं। घर से बाहर निकलते वक्त फुल बांह का कपड़ा जरूर पहनें ताकि चमड़ा सुरक्षित रह सके। सर को बचाने के लिए छाता या मोटा सूती का कपड़ा का उपयोग करे। इस गर्मी में अधिक से अधिक पेयजल का सेवन करे। ठोस पदार्थ की अपेक्षा तरल चीजों का अधिक सेवन करे। इस भीषण गर्मी में नींबू पानी, शर्बत,फलो का रस, छाछ, लस्सी सहित अन्य तरल चीजों का उपयोग करे ताकि शरीर का उर्जा बनी रही।