देवघर का साइबर अपराधी धराया
साइबर अपराध के मामले में गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के निकट से एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी नगर थाना कांड संख्या 65 / 16 का आरोपी है उक्त मामले में आरोपी ने ?142000 मोबाइल के माध्यम से बैंक खाता में ठगी किया था इस संबंध में थाना प्रभारी त्रियुगी नारायण झा ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद अजमल जो देवघर जिला अंतर्गत मार्गो मुंडा का रहने वाला है इसके
साहिबगंज : नगर पुलिस ने मोहम्मद अजमल नामक एक कुख्यात साइबर अपराधी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। वह देवघर जिले के मारगोमुंडा का रहनेवाला है। वह नगर थाना में 2016 में दर्ज साइबर अपराध के एक मामले का आरोपित है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। महाजनपट्टी की सरला शर्मा नामक महिला के खाते से उसने 2016 में 1,42,000 हजार रुपया उड़ा लिया था। वह मामला अब तक चल रहा है। पिछले दिनों इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी नगर थाना प्रभारी त्रियुगी नारायण झा को दी गई। इसके बाद उन्होंने आरोपित को पकड़ने के लिए उसके घर पर छापेमारी की। इसके बाद वह अपने मामले की जानकारी लेने के लिए कोर्ट आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। नगर थाना प्रभारी त्रियुगी नारायण झा ने बताया कि आरोपित मोहम्मद अजमल को नगर थाना में पदस्थापित एएसआइ नवल किशोर राय ने गुप्त सूचना के आधार पर साहिबगंज रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया है जिसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया जाएगा।