संत जेवियर के छात्र की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संत जेवियर स्कूल हिन्दी मेडियम में अध्यनरत 13 वर्षीय लखन मुर्मू की मौत शनिवार की शाम संदेहास्पद स्थित में मौत हो गई। विद्यालय के प्राचार्य इग्नेसियस लकड़ा ने बताया कि लखन मुर्मू मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान लखन गिर पड़ा। जिससे वह मुछित हो गया। इसकी सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा लखनू मुर्मू को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक डा. दिवेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत नगर थाना प्रभारी से पूछने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर घटना की छानबीन की जायेगी।
संस, साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संत जेवियर स्कूल (हिन्दी माध्यम) में अध्यनरत 13 वर्षीय छात्र लखन मुर्मू की मौत शनिवार शाम संदेहास्पद परिस्थिति में स्कूल के हॉस्टल में मौत हो गई। विद्यालय के प्राचार्य इग्नेसियस लकड़ा ने बताया कि लखन मुर्मू मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान वह गिरकर बेहोश हो गया था। सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन लखन मुर्मू को सदर अस्पताल ले गए, वहां डॉ. दिवेश कुमार ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। लखन बाकुडीह निवासी सरकार मुर्मू का पुत्र था। वह यहां स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। इस बाबत नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर घटना की छानबीन की जायेगी।