विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी के बाद हाथी ने पति को भी कुचल कर मार डाला

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 04:37 PM (IST)

हाथी ने झोपडी पहाडिन के पति चिपरो पहाडिया को भी कुचल कर मार डाला।

पत्नी के बाद हाथी ने पति को भी कुचल कर मार डाला
पत्नी के बाद हाथी ने पति को भी कुचल कर मार डाला

साहिबगंज, जेएनएन। साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दैवटिकरी पहाड पर हाथी अभी डेरा डाले हुए है। बुधवार की सुबह झोपडी पहाडिन और कतगू पहाडिया कुचल डालने के बाद गुरुवार की रात हाथी ने झोपडी पहाडिन के पति चिपरो पहाडिया को भी कुचल कर मार डाला।

इसके अलावा देवटिकरी पहाड स्थित एमडीएम की चावल सहित अन्य सामग्री को नष्ट कर दिया। वन विभाग सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की राशि देकर अपना कर्तव्य पूरा समझ ले रहा है। हाथी को भगाने का प्रयास तक नहीं कर रहा है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।

यह भी पढ़ेंः साहिबगंज में हाथी ने कुचल कर महिला को मार डाला, दहशत

यह भी पढ़ेंः दादा ने पोती से की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला