Move to Jagran APP

झारखंड में वज्रपात से चार महिलाओं की मौत Sahibganj News

Thunderclap. झारखंड के साहिबगंज में वज्रपात से चार महिलाओं की मौत हो गई है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 06:46 PM (IST)
झारखंड में वज्रपात से चार महिलाओं की मौत Sahibganj News
झारखंड में वज्रपात से चार महिलाओं की मौत Sahibganj News

साहिबगंज, जेएनएन। झारखंड के साहिबगंज में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से विभिन्न जगहों पर चार महिलाओं की मौत हो गई। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर में एक, बेलपाहड़ी गांव में दो और एक अन्य महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी महिलाएं धान रोपने के लिए खेत में गई हुई थी। 

गौरतलह है कि इससे पहले भी झारखंड में वज्रपात कहर बरपा है। गत दिनों बारिश के साथ हुए वज्रपात ने राज्य के अलग-अलग जिलों में 13 लोगों की जान ले ली। रांची में सबसे ज्यादा छह की मौत हुई है। पलामू में तीन, चतरा में दो, पश्चिम सिंहभूम व गिरिडीह में भी एक-एक व्यक्ति की जान ठनके की चपेट में आने से चली गई थी।

रांची : अनगड़ा प्रखंड के चतरा डुमरटोली के 21 वर्षीय बंधन मुंडा, मसनिया रामदाग का 33 वर्षीय फूलेश्वर महतो एवं बदरी बुटगोड़ा निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी। ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू पंचायत के कमता गांव निवासी 15 वर्षीय अंकित कुमार, बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव निवासी 14 वर्षीय आशीष कुमार महतो एवं सोनाहातू के लाधुक डीह गांव निवासी 36 वर्षीय धनेश्वर महतो।

पलामू : मोहमदगंज प्रखंड के पंसा पंचायत अंतर्गत कोइरियाडीह अधौरा गांव में वज्रपात से युगल प्रसाद चंद्रवंशी के 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और कपिलदेव मेहता के नौ वर्षीय पुत्र पंकज कुमार। पांडू प्रखंड के ओरडीहा गांव निवासी राजेंद्र पांडेय के पुत्र मनीष पांडेय की वज्रपात से मौत हो गई।

चतरा : इटखोरी प्रखंड के पितीज गांव निवासी 70 वर्षीय नेमधारी दांगी। हंटरगंज प्रखंड के सलैया गांव की रीता देवी।

पश्चिमी सिंहभूम : मनोहरपुर रेल क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पुल में ठनका लगने से सेल के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक का नाम भागीरथी दास है।

गिरिडीह : बिरनी व धनवार की सीमा पर स्थित बोदगो गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा नीतू कुमारी (13) की मौत हो गई। 

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.