Move to Jagran APP

55 घंटे बाद मिला शव

तालझारी थाना क्षेत्र के सातलाइन मसकलैया निवासी अर्जुन मंडल के 30 वर्षीय पुत्र नगरदीप मंडल उर्फ नगरु मंडल का शव करीब 55 घंटे बाद सोमवार की देर शाम मिल गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 09:23 PM (IST)
55 घंटे बाद मिला शव

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी थाना क्षेत्र के सातलाइन मसकलैया निवासी अर्जुन मंडल के 30 वर्षीय पुत्र नगरदीप मंडल उर्फ नगरु मंडल का शव करीब 55 घंटे बाद सोमवार की देर शाम मिल गया। वह केरल के त्रिवेंद्रम जिले के पेटा थाना क्षेत्र के अन्हरिया इलाके में पिछले एक साल से अपने मित्रों एवं भाई के साथ किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। वह शनिवार की दोपहर समीप के समुद्र से जुड़े एक नाले में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन, प्रशासनिक अधिकारी, सांसद, विधायक, एनडीआरफ की टीम सभी ने काफी सक्रियता से उनके शव की तलाश में जुट गई। करीब 55 घंटे के बाद सोमवार की शाम घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर शव पानी में उपलाता मिला। शव बरामद होने के बाद मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव उनके भाई सकलदीप मंडल को सौंपते हुए उसे घर भेजने की पूरी तैयारी प्रशासन की ओर से की गई। स्थानीय प्रशासन ने सरकारी खर्च पर शव को मंगलवार को शाम तीन बजे एंबुलेंस से रवाना कर दिया है। शव के साथ उनके भाई सकलदीप मंडल के अलावे दो अन्य रिश्तेदार भी है। गुरुवार की शाम तक नगरदीप मंडल का शव उनके घर मसकलैया पहुंच सकता है। यहां स्वजन उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.