Move to Jagran APP

युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के चानन गांव में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर मामले से संबंधित एसडीपीओ नवल शर्मा बताएं कि चानन निवासी विजय मंडल पर अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया है जिसमें घायल विजय मंडल के बाए बाह में गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं जिसे पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायल विजय मंडल ने बताया कि पुराने रंजिश को लेकर मुन्ना मंडल हत्याकांड के आरोपी कृष्णा मंडल संतोष चौरसिया संजू रविदास

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:51 PM (IST)
युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चानन गांव में सोमवार की देर शाम आपसी रंजिश में अपराधियों ने विजय मंडल(35) नामक युवक को गोली मार दी। एक गोली युवक की बांह में लगने से वे जख्मी हो गए। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार चानन निवासी को कुछ अपराधियों ने विजय मंडल दो-तीन राउंड गोली चलायी, जिससे एक गोली उसकी बांह में लगने से वे घायल हो गए। घटना के समय वे अपने घर के बाहर खड़े थे। गोली चलाने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से मामले की जानकारी ली। इलाजरत घायल विजय मंडल ने पुलिस को बताया कि उसपर कृष्णा मंडल व उनके सहयोगियों ने जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई। विजय मंडल मुन्ना मंडल का बहनोई है। मुन्ना मंडल की हत्या लगभग तीन माह पूर्व उसी गांव में अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। उक्त मुन्ना मामा राकेश कुमार मंडल मामले का गवाह है। उसे मामले में गवाही देने से आरोपियों द्वारा चंद दिन पहले धमकाया गया था। घायल के परिजनों का कहना है कि उक्त मामले की शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई थी। इतना ही नही मुन्ना मंडल हत्याकांड के तीन माह बाद भी पुलिस हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने में विफल रही है। वही एसडीपीओ नवल शर्मा ने बताया कि मामले में घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.