राष्ट्रीय संपदा को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश
मालेक ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से रोज कमाने-खानेवाले लोगों पर मुसीबत आन पड़ी है। बड़े पैमाने पर लोगों के रोजगार खत्म हो गए हैं।
कोटालपोखर : पतना प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया बिदुधाम गांव में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआइएम की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मालेक अस्तर ने की। नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम जनता को अपनी 16 सूत्री मांगों के संबंध में विस्तार से बताया गया।
मालेक ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से रोज कमाने-खानेवाले लोगों पर मुसीबत आन पड़ी है। बड़े पैमाने पर लोगों के रोजगार खत्म हो गए हैं। केंद्र सरकार ने लोगों को नकद पैसा का हस्तांतरण करने और मुफ्त अनाज देने से इन्कार कर जनता की तकलीफों और दुखों को और बढ़ा दिया है। केंद्र ने अपनी सारी जिम्मेदारी और समस्याओं का बोझ राज्य सरकार पर डाल दिया है। इतना ही नहीं अब मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत का जुमला उछाल कर हमारे देश की राष्ट्रीय संपदा को देसी-विदेशी कॉरपोरेट घराने के हवाले करने की साजिश कर रही है। इस मौके पर राजकुमार सिन्हा, बबलू सोरेन, नाईकी सोरेन, सकल मुर्मू, एलिजावेथ हांसदा, चंद्राय हेंब्रम, लखीराम मुर्मू, दुर्गा गोस्वामी, धानो मरांडी, अजय मुर्मू आदि उपस्थित थे।