विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़', कांग्रेस प्रभारी बोले- अखबारों में नहीं, जनहित में काम करेगी कांग्रेस

Published: Tue, 16 Sep 2025 06:46 AM (IST)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बरहड़वा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान का रहा है और राहुल गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। बरहेट में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

झिकटिया रोड स्थित निशा मैरेज हाल में कांग्रेस की हुई बैठक। (जागरण)
झिकटिया रोड स्थित निशा मैरेज हाल में कांग्रेस की हुई बैठक। (जागरण)

HighLights

  1. कांग्रेस का पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर |
  2. 15 सितंबर से वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान |
  3. बरहेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत |

संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। सभी अपनी-अपनी पंचायत में संगठन को मजबूत करें।

कांग्रेस का इतिहास तपस्या और बलिदान का रहा है। देश की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर व मणिपुर से महाराष्ट्र तक यात्रा कर लोगों को जोड़ने का काम किया।

ग्राम पंचायत स्तर के कार्यकर्ता स्थानीय लोगो को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाया जाएगा। वह सोमवार को झिकटिया रोड स्थित निशा मैरेज हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पंचायत स्तर के अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर करवाना है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरेक क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का अभियान चला रही है। आगामी एक माह में पूरे राज्य में पंचायत स्तर के कमेटी का गठन हो जाएगा।

यह कमेटी केवल अखबारों में नहीं बल्कि जनहित का कार्य करेगी। पंचायत समिति को बीएलए का भी दर्जा देंगे। ये मतदाता सूची को अपडेट करने में सहयोग करेंगे। विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि एसआईआर में जिन शर्तों का डाला जा रहा है वह ठीक नहीं है।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बरकत खान ने की। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा, पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मो नसीरुद्दीन, कमल आर्या, मो सफातुल्ला, नाबिद अंजुम, मो दिलदार, नेहाल अख्तर, थामस राबर्ट, परवेज आलम, निताय सरकार आदि मौजूद थे।

इसमें बरहड़वा प्रखंड की पांच पंचायत आहुतग्राम, महाराजपुर, हरिहरा, श्रीकुंड एवं बटाईल की पंचायत कमेटी के मंडल अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष शामिल हुए।

बरहेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बरहड़वा जाने के क्रम में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष तैमूर अंसारी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने बरहेट तीनमुहानी स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा के समक्ष नेताओं का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, प्रदीप यादव आदि ने सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बरहेट प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर संगठन में शामिल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर हराधन तूरी, जयदेव तुरी, अफजल अंसारी, अख्तर अंसारी आदि थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।