इसी माह पूरा करें 60 फीसद राजस्व संग्रहण का लक्ष्य
नवरी के अंत तक 60 प्रतिशत राजस्व का करें संग्रहण.. उपायुक्त वरुण रंजन* उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई।
साहिबगंज: उपायुक्त वरुण रंजन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में मासिक राजस्व संग्रहण की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि जनवरी के अंत तक 60 प्रतिशत राजस्व का संग्रहण पूरा कर लें। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की समीक्षा की तथा उन्होंने विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 2019- 20 के राजस्व के लक्ष्य की जानकारी ली। बताया गया कि खनन विभाग की माह दिसंबर तक राजस्व लक्ष्य की गति धीमी रही है। उपायुक्त ने विभागों को जनवरी तक 60 तथा वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 100 प्रतिशत राजस्व संग्रहण के लक्ष्य की प्राप्ति का निर्देश दिया।
मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें 47.8 लाख राजस्व संग्रहण का लक्ष्य मिला था।
उत्पाद विभाग की ओर से 85 फीसद राजस्व संग्रहण का कार्य किया गया। परिवहन विभाग की ओर से 66 फीसद ही राजस्व अबतक वसूला गया है। अवर निबंधक विभाग की ओर से साहिबगंज से 83.22 फीसद राजस्व वसूला गया है। विद्युत विभाग की ओर से राजस्व संग्रहण लक्ष्य से ज्यादा किया गया है। राजस्व संग्रहण की बैठक में अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज कुमार साव, एनडीसी संजय कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी रचना निश्चल, साहिबगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।