चार साल बाद भी नहीं मिला रैयतों को मुआवजा
संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायत के आदिवासी रैयतों ने सड़
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायत के आदिवासी रैयतों ने सड़क चौड़ीकरण के मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को अंचलाधिकारी साइमन मरांडी के नाम अंचल कर्मी को आवेदन सौंपा। रैयतों के साथ प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष नीरज हेम्ब्रम, लुथरो हेम्ब्रम, अमीन हेम्ब्रम, रामेश्वरम, चिकू हेम्ब्रम, वकील कर्मकार, कानूह मरांडी, लीला मुर्मू, चुन्नू मरांडी, बाबूलाल मरांडी, मदन मरांडी, माइकल, शिवलाल सोरेन ने बताया कि महाराजपुर-शर्मापुर मुख्य सड़क चौड़ीकरण में चार वर्ष पहले धमधमिया, सावलापुर, बाकुड़ी, पोखरिया के सैकड़ों रैयत की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। चार साल बीत जाने के बावजूद भी उनलोगों लोगो को उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। यदि जिला प्रशासन अविलंब हमलोगों को मुआवजा नहीं उपलब्ध कराता है तो हमलोग बाध्य होकर जिला प्रशासन व झारखंड सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। सड़क जाम कर दिया जाएगा।