बोरियो में घर -घर निधि संग्रह कर रही टोली
संसबोरियो गुरुवार को बोरियो प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर टोली बनाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्य
संस,बोरियो : गुरुवार को बोरियो प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर टोली बनाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह का कार्य जारी रहा। बोरियो बाजार के नमस्ते रोड, धोबी टोला, कुम्हार टोला, केवट टोला एवं चासगामा सोसोटोला में धन संग्रह किया गया। इस कार्य के लिए बोरियो नमस्ते रोड स्थित दुर्गा मंदिर एवं चासगामा सोसोटोला स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रामदूतों की टोली ने घर- घर संपर्क कर निधि संग्रह किया। मोहल्ला वासियों ने बढ़ चढ़ कर श्रद्धापूर्वक निधि समर्पित किया। संग्रह के दौरान हिन्दू धर्मावलंबियों में काफी उत्साह देखा गया। निधि संग्रह टोली में मुख्य रूप से अभियान प्रमुख संतोष कुमार, हिसाब प्रमुख चंदन प्रभू, जमाकर्ता रंजन साह एवं नंदलाल साह, मंटू साह, मनोज दास, विक्रम सिंह, विप्लव दास, चंदन शर्मा, चासगामा से लखीचंद्र ठाकूर, टिकू कुमार साह, इन्द्रदेव साह, मनोज कुमार, राजेश कुमार साह, मिथून कुमार साह, रवीन्द्र साह, राजेश ठाकूर, पवन कुमार साह, बलराम साह, मंटू साह, मंगरा साह, अमृत साह सहित दर्जनों रामदूत उपस्थित हुए।
-------------------
राम मंदिर निर्माण को बरहड़वा में धन संग्रह
संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : रामभक्तों ने गुरुवार को टोली बनाकर बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। नगर पंचायत बरहड़वा के वार्ड नंबर आठ में नगर अध्यक्ष श्यामल दास के नेतृत्व में टोली ने घर घर जा कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए धन संग्रह किया। टोली के पहुंचने पर लोगों ने बढ़चढ़ कर निधि अर्पित की। इसमें अमन कुमार, सुदीप दास, दिनेश शर्मा, सोनू गुप्ता, विनीत दास, किसन दास, अनूप साह आदि ने सहयोग किया।