शीतलहर की चपेट में साहिबगंज
???????? ???? ?????? ?? ???? ??? ? ??? ??? ???? ?? ??? ?? ??? ???? ????? ?? ?? ???? ?? ???????? ?? ???? ??? ???? ???? ?????? ?? ?? ????? ?? ????? ??? ???? ???? ?? ????? ???? ??????? ?????? ?????? ????? ?? ????? ???? ???? ?? ???? ?????? ?? ????? ?? ??? ???? ???? ?????? ???? ????? ??? ???? ???? ?? ???? ????? 6 ?????? ?? ????? ??? ??? ???????? ??? ?? ??? ?????? ?? ???? ?? ?????? ???? ???? ?? ????? ??????, ???? ????? ???? ?? ?????? ???? ???? ??????? ?? ??????? ?? ????? ???? ??? ??? ???
साहिबगंज : साहिबगंज जिला शीतलहर की चपेट में है। जिले भर में दिनभर चल रही सर्द हवाओं ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले में नववर्ष पर भी लोगों को कनकनी एवं सर्द मौसम का सामना करना पड़ेगा। लोग आवश्यक कार्य के अलावा अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। हाड़ कंपाने वाले सर्दी में जहां जिले का पारा गिरकर छह डिग्री तक पहुंच रहा है। साहिबगंज शहर के चौक-चौराहे पर अलाव का इंतजाम नहीं होने से खासकर रिक्शा, ठेला चलाने वाले पर मजदूरी करने वाले मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड का असर लघु व कुटीर उद्योग के अलावा पत्थर उद्योग पर भी देखा जा रहा है। गांवों में खेती किसानी करने वाले भी परेशान हैं। लोग खुद से अलाव का इंतजाम कर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए अंचल एवं नगर क्षेत्र में कंबल का वितरण कराया जा रहा है।
साहिबगंज शहर के सभी 28 वार्ड पार्षद को 110-110 कंबल गरीब व बेसहारों के बीच वितरण के लिए दिया गया है। राजमहल एवं बरहड़वा नगर पंचायत को एक-एक हजार कंबल दिया गया है। गांवों में भी पंचायतों के माध्यम से कंबल का वितरण किया जा रहा है।
------------------------
जिले का न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान
30 जनवरी- 6 डिग्री -23 डिग्री
31 जनवरी- 7 डिग्री -24 डिग्री
01 फरवरी- 8 डिग्री - 24 डिग्री
02 फरवरी- 8 डिग्री - 24 डिग्री
------------------------------------
'जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी अंचल अधिकारी एवं नगर परिषद व पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को अलाव का इंतजाम करने के लिए आपदा विभाग की ओर से पत्र लिखा गया है। गांवों से लेकर शहरों तक में गरीबों एवं बेसहारों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
अनमोल कुमार ¨सह, अपर समाहर्ता सह आपदा प्रभारी, साहिबगंज।