Move to Jagran APP

सीओ ने चलाया ई-पास व मास्क जांच अभियान

संवाद सहयोगी उधवा (साहिबगंज) अंचलाधिकारी विक्रम महली ने शुक्रवार को उधवा-बरहड़वा ए

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 09:11 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 09:11 PM (IST)
सीओ ने चलाया ई-पास व मास्क जांच अभियान
सीओ ने चलाया ई-पास व मास्क जांच अभियान

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : अंचलाधिकारी विक्रम महली ने शुक्रवार को उधवा-बरहड़वा एनएच 80 पर राधानगर थाना के समीप ई-पास व मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान अंचलाधिकारी ने दो पहिया, तीन पहिया तथा चार पहिया वाहन चालक को रोककर ई-पास तथा मास्क की जांच की। अंचलाधिकारी विक्रम महली ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर ई-पास तथा मास्क जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने वाहन चालकों को हमेशा मास्क पहनकर वाहन चलाने को कहा। अंचलाधिकारी ने बताया कि राधानगर थाना से सटे चाय नाश्ता की दुकान के आसपास अपराह्न में काफी संख्या में लोगों को देखा गया जिसे हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

कोरोना के चार नए मरीज मिले, 12 ठीक हुए

जासं, साहिबगंज : जिले में शुक्रवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। इनमें सदर प्रखंड के दो तथा बरहड़वा व पतना के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इस प्रकार जिले में फिलहाल कोविड-19 के 86 सक्रिय मामले हैं तथा 4390 लोग स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं। इस तरह अभी तक कुल 4518 लोगों के कोरोना संक्रमित मामले प्रकाश में आये है।

रिपोर्ट के अनुसार साहिबगंज जिले में अब तक कुल 42 मरीजों का कोरोना से निधन हुआ है। शुक्रवार को जिले से 12 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.