दो बाइक में भिड़ंत, तीन युवक जख्मी
बोरियो बरहेट मुख्य पथ के जिरुल गांव में सुवह दो मोटरसाइकल की टक्कर में 3 घायल मनोज हैंम्ब्रम की हालत नाजुक साहेबगंज रेफर मोटरसाइकल टक्कर में संजीव कुमार सिंह (25) सचीन ब्रहम (12) मनोज हेंम्ब्रम (35) घायल हो गए। घायल संजीव सिंह ने बताया की सुवह अपने मोटरसाइकल में अपने भाई के बेटा सचीन ब्रहम के साथ जिरुल गांव के कंचन ठाकुर के घर राज मिस्त्री के काम करने निकला था। जिरूल गांव के पास जेटकेपंचायत के धोबना गांव निवासी मनोज हैंम्बम तेज
बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो-बरहेट मुख्य पथ पर जिरूल गांव में बुधवार की सुबह दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इनमें मनोज हेंब्रम (35) की स्थिति गंभीर है। उसे साहिबगंज रेफर कर दिया गया है। घायल संजीव सिंह (25) ने बताया कि सुबह अपनी मोटरसाइकिल से अपने भतीजे सचिन ब्रह्म (12) के साथ जिरुल गांव के कंचन ठाकुर के घर राज मिस्त्री का काम करने निकला था। जिरूल गांव के पास जेटके पंचायत के धोबना गांव निवासी मनोज हेंब्रम तेज रफ्तार से आया और उसकी बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बोरियो थाना के नवीन सिंह एएसआइ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल मनोज को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।