Move to Jagran APP

लोकतंत्र को मजबूत करने को दौड़े शहरवासी

साहिबगंज दिनांक- 25.01.2020 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता साक्षरता क्रॉस कंट्री दौड़ जिले के शुभाष चौक से समाहरणालय तक की गई।दौड़ के पश्चात समाहरणालय परिसर में लोकतंत्र को मजूबत बनाने एवं मतदान साक्षरता हेतु राष्ट्रीय मतदान दिवस (म•ाबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *कार्यक्रम की शुरुवात उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजनपुलिस अधीक्षक अमन कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।*

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 08:17 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:18 AM (IST)
लोकतंत्र को मजबूत करने को दौड़े शहरवासी
लोकतंत्र को मजबूत करने को दौड़े शहरवासी

साहिबगंज : 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर  शनिवार को सुभाष चौक से समाहरणालय तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। सुभाष चौक पर उपायुक्त वरुण रंजन व एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दिखाकर रवाना किया। दौड़ के पश्चात समाहरणालय परिसर में लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं मतदान साक्षरता के लिए राष्ट्रीय मतदान दिवस (म•ाबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार किया। उपायुक्त ने कहा कि एक म•ाबूत लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, कि मतदाता अपने मत के अधिकार को जानें क्योंकि लोकतंत्र के पर्व में हर मत बेहद महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने कहा कि सशक्त समाज एवं सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति चुनाव में अपने मत का प्रयोग करे और लोकतंत्र में अपनी सहभागिता दें। उपायुक्त ने कहा कि मत देने का अधिकार आपमें लोकतांत्रिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रथा को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय सुदृढ़ प्रजातंत्र के लिए मतदाताओं की साक्षरता है। उनके अनुसार देश के मतदाता अपने मत का प्रयोग इस तरीके से करते हैं कि एक सु²ढ़ सरकार का निर्माण होता है।  कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने मौजूदा सभी पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व कर्मियों को शपथ दिलाई।

loksabha election banner

क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेता : क्रॉस कंट्री दौड़ के पुरुष वर्ग में प्रेम हांसदा ने प्रथम,  राम बेसरा ने द्वितीय और अनिल कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं महिला वर्ग में पिकी कुमारी ने प्रथम, रिकी कुमारी ने द्वितीय और अलका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ये रहे उपस्थित : राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी, अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद, नजारत उपसमाहर्ता संजय कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी बाल किशोर महतो, जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रमोद प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी विकास कुमार हेम्ब्रम, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, रंजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.