चैंबर ने शशांक शेखर को किया सम्मानित
साहिबगंज साहिबगंज जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शुक्रवार को शहर के सागरमल पथ में
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 05:50 PM (IST)
साहिबगंज: साहिबगंज जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शुक्रवार को शहर के सागरमल पथ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाने वाले साहिबगंज के शशांक शेखर को सम्मानित किया गया। चैंबर ऑफ के अध्यक्ष चेतन भरतीया, सचिव जयप्रकाश सिन्हा ने शशांक को बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
चेतन भरतिया ने कहा कि शशांक ने जिला का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता देखकर अन्य छात्र व छात्राएं भी सीख लेंगे। हम सभी को आप पर गर्व है। शशांक शेखर ने अपनी सफलता के संबंध में जानकारी दी। मौके पर मोनी सराफ, संजय दीवान, सुनील कुमार, रमेश तिवारी, राजेश स्वर्णकार, चंद्रभान शर्मा, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद थे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें