झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार
संवाद सहयोगी साहिबगंज जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार ने कह
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 04:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यह झारखंड की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व कर्नाटक पर 60 हजार करोड़ से ज्यादा का बकाया है। उनसे राशि की कटौती नहीं की गई जबकि झारखंड से राशि की कटौती कर ली गई। अभी झारखंड के सांसदों के मुंह से बोली नहीं निकल रही है। केंद्र सरकार साजिश के तहत वित्तीय ढांचे को अस्थिर कर झारखंड सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। पड़ोसी राज्य बिहार की जनता को भी इसी बहाने डराने का भी प्रयास कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें