Move to Jagran APP

जनता की राय से भाजपा तैयार करेगी घोषणा पत्र

आगामी विधान सभा चुनाव में जनता के सुझावों पर भाजपा घोषणा पत्र तैयार करेंगीे। इसके लिए पार्टी नया झारखंड अभियान की शुरूआत करेगी। यह अभियान सभी मंडलों में 25 अक्टूबर तक चलेगी। उक्त बातें राजमहल विधायक अनंत ओझा ने शुक्रवार को सक्रिट हाउस में प्रेसवार्ता में कही। कहा कि नया झारखंड बनाने के लिए जनता से सुझाव लिया जायेगा। जनता से मिले सुझावों को पाटी्र आगामाी विधान सभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी। कहा कि यह अभियान राज्य के पांचों प्रमंडलों में चलाया जायेगा। कहा के राज्य के सभी वर्गों के प्रमुख लोगों बुद्धिजीवियों से उनका राय ली जायेगी। कहा लोगों राय की राय लेने के लिए एक मोबाइल नम्बर 63571

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 06:16 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:16 AM (IST)
जनता की राय से भाजपा तैयार करेगी घोषणा पत्र

साहिबगंज : आगामी विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आमलोगों के सुझाव से अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसके लिए पार्टी नया झारखंड अभियान की शुरुआत करेगी। यह अभियान सभी मंडलों में 25 अक्टूबर तक चलेगा। यह बातें राजमहल विधायक सह पार्टी के महामंत्री अनंत ओझा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में कहीं। कहा कि नया झारखंड बनाने के लिए जनता से सुझाव लिया जाएगा। जनता से मिले सुझावों को पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी। कहा कि यह अभियान राज्य के पांचों प्रमंडलों में चलाया जाएगा। राज्य के सभी वर्गों के प्रमुख लोगों, बुद्धिजीवियों से उनका राय ली जाएगी। लोगों की राय की राय लेने के लिए एक मोबाइल नंबर 6357171717 दिया गया है। जनता इस पर मिस काल देकर अपना सुझाव दे सकती है। साथ ही एक इसके लिए बेवसाइट लांच की जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए भी लोग अपना सुझाव दे सकेंगे। विधायक ने कहा कि लोगों के सुझाव को संग्रह करने के लिए हर मंडल में सुझाव पेटी भी रखी जाएगी। इसमें लोग नया झारखंड बनाने के लिए अपने-अपने विचार लिख कर डाल सकते है ताकि झारखंड का सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, गौतम यादव, पंकज कुमार, अमित आर्यन आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.