Move to Jagran APP

संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू के आवास पर शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास मुर्मू ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विकास मुर्मू ने कहा कि आगामी विधानसभा के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव में संगठन को मजबूत करें।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:52 AM (IST)
संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज): भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू के आवास पर शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास मुर्मू ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विकास मुर्मू ने कहा कि आगामी विधानसभा के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव में संगठन को मजबूत करें। सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों जनता के समक्ष रखें।

loksabha election banner

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा आलाकमान बरहेट विधानसभा क्षेत्र में जिसे टिकट दे, कार्यकर्ता उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। बैठक में बरहेट मंडल तथा भोगनाडीह मंडल के प्रखंड एवं पंचायत के पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान को लेकर के दिशा निर्देश जिला अध्यक्ष द्वारा दिया गया। मौके पर एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री बरनवास टुडू, बरहेट मंडल अध्यक्ष चार्लेश सोरेन, भोगनाडीह मंडल अध्यक्ष अमीन हेंब्रम, प्रधान मरांडी, बरहेट मंडल महिला मोर्चा के सेलिना हांसदा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.