भाजपा नगर महिला मोर्चा गठित
बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पांच ललिता पासवान के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमीता तिवारी ने की। बैठक के दौरान भाजपा बरहरवा नगर पंचायत के महिला मोर्चा की गठन किया गया । जिसमें ज्योति देवी को नगर अध्यक्ष , सुमन देवी को उपाध्यक्ष
बरहड़वा(साहिबगंज): बरहड़वा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पांच ललिता पासवान के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमिता तिवारी ने की। बैठक के दौरान भाजपा बरहरवा नगर पंचायत के महिला मोर्चा की गठन किया गया, जिसमें ज्योति देवी को नगर अध्यक्ष, सुमन देवी को उपाध्यक्ष, सविता रजक सचिव, अनीता देवी को महासचिव व संगीता मंडल को मीडिया प्रभारी सहित अन्य कई को सदस्य बनाया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अन्नपूर्णा मंडल, चंपा देवी, राखी देवी, ¨चता देवी आदि मौजूद थे।