Move to Jagran APP

भाजपा ने महिलाओं को दिया सम्मान : सुनील

भाजपा की ओर से मंगलबार को ब्लॉक मैदान में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 10:58 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 10:58 AM (IST)
भाजपा ने महिलाओं को दिया सम्मान : सुनील
भाजपा ने महिलाओं को दिया सम्मान : सुनील

बोरियो (साहिबगंज) : भाजपा की ओर से मंगलवार को ब्लॉक मैदान में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन दुमका सांसद सुनील सोरेन व विधायक ताला मरांडी ने किया।सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिया है। इस सम्मेलन के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिल रहा है।भाजपा सरकार 2022 तक सभी बेघर  गरीबों को आवास मुहैया कराएगी। भाजपा सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। कहा कि बूथ जीतो-चुनाव जीतो के फार्मूले पर एक-एक कार्यकर्ता काम शुरू कर दें। पंचायत सह प्रभारी, पंचायत के बूथ प्रभारी एक-एक मतदाता के घर जाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी देने का काम करें। भाजपा विधायक ताला मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार में ही गरीबों का भला होगा। गरीबों के घर में मुफ्त गैस, आवास, स्वास्थ्य सुविधा जो की दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीजों का लाभ मिला। कार्यक्रम को जिला परिषद चेयरमैन रेणुका मुर्मू आदि ने संबोधित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष पप्पू साह, पप्पू भगत, जिला परिषद चेयरमैन रेणुका मुर्मू, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, सूर्यनारायण हांसदा, बमबम मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार साह, भाजपा नेत्री अनिता सोरेन, भाजपा नेता वरण किस्कू, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत भगत आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.