आदिवासियों के लिए बिरसा ने किया आंदोलन
बिरसा मुण्डा जयंती तथा झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के ऐतिहासिक खरदांग मैदान पर स्वतंत्रता के शहीद भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान प्रखंड प्रमुख बसंती हांसदा बीडीओ उधवा राजेश एक्का पंचायत की मुखिया फिलोमिना मरांडी पंचायत सचिव ऐनुल शेख स्थानीय प्रधान गुपिन हेम्ब्रम क्रिसिस्टम हेम्ब्रम तथा साहेब राम मुर्मू ने बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके शहादत को याद किया गया। प्रमुख
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड के मदनशाही में शुक्रवार को अभाविप की जिला इकाई की ओर से झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। राज दुलार मुंडा ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि अंग्रेजों के अत्याचार व शोषण से आदिवासियों को मुक्त करने के लिए बिरसा ने संघर्ष का बिगुल फूंका व अंग्रेजों से लोहा लिया। युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। मौके पर जिला संयोजक धर्मराज मंडल, नगर सह मंत्री निरंजन भारती, दीपक कुमार, दीपा कुमारी, मोनिका कुमारी, संगीता कुमारी, नैना कुमारी, नीतू कुमारी, सौदागर मुंडा, शिवा कुमार मुंडा, अजय मुंडा, सुदीप मुंडा, मुकेश मुंडा आदि उपस्थित थे।
वहीं राजकीय कृत मध्य विद्यालय तालाब में प्रभारी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में शुक्रवार को बिरसा मुण्डा की जयंती मनायी गई। मौके पर शिक्षक-शिक्षिका खुशी कुमारी, दीपा कुमारी, ज्योति कुमारी, विजय कुमार आदि मौजूद थे।
उधवा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर शुक्रवार को प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के ऐतिहासिक खरदांग मैदान में शहीद भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रखंड प्रमुख बसंती हांसदा, बीडीओ उधवा राजेश एक्का, पंचायत की मुखिया फिलोमिना मरांडी, पंचायत सचिव ऐनुल शेख, स्थानीय प्रधान गुपिन हेम्ब्रम, क्रिसिस्टम हेम्ब्रम तथा साहेब राम मुर्मू ने बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके शहादत को याद किया गया। प्रमुख बसंती हांसदा ने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध स्वतंत्रता आन्दोलन के शहीद बिरसा मुण्डा ने योगदान दिया। संथाल संस्कृति पर आधारित नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।