बाइक चोरी की शिकायत
तालझारी थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र के अम्बाडीहा निवासी त्रिपुरारी मंडल ने पुलिस को दी शिकायत कर बताया कि उन्होंने अपनी बाइक (जेएच 1
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 06:10 PM (IST)
संस, तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी थाना पुलिस ने बाइक चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को थाना क्षेत्र के अम्बाडीहा निवासी त्रिपुरारी मंडल ने पुलिस को दी शिकायत देकर बताया कि उन्होंने अपनी बाइक जेएच 18 एफ 9709 रात को अपने घर के अंदर में रखी थी। सुबह उठकर देखा तो बाइक घर में नहीं थी। इधर-उधर पूछताछ की लेकिन बाइक का पता नहीं चला। थाना प्रभारी राम हरीश निराला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें