आदिवासी नौजवानों को किया जा रहा दिग्भ्रमित : डॉ. लुईस मरांडी
राजमहल (साहिबगंज): राजमहल में गंगा तट पर माहव्यापी राजकीय माघी मेला का शुभारंभ बुधवार
राजमहल (साहिबगंज): राजमहल में गंगा तट पर माहव्यापी राजकीय माघी मेला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, कृषि मंत्री रणधीर ¨सह व श्रम मंत्री राज पलिवार व स्थानीय विधायक अनंत ओझा ने संयुक्त रूपा से दीप जलाकर किया। इसके पूर्व राजमहल के चरवाहा मैदान पर बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हेलीपैड पर स्थानीय विधायक अनंत कुमार ओझा, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू सहित प्रशासनिक महकमे के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे सूर्यदेव घाट पर बने सभा स्थल पर पहुंचा। जहां सबसे पहले मुख्यमंत्री ने पुरोहित ऋषिकांत दुबे के वैदिक मंत्रोचार के बीच गंगा पूजन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 30 करोड़ की लागत से 58 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मंच संचालन का दायित्व जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज के शिक्षक संजीव कुमार ने निभाया। स्वागत भाषण उपायुक्त डॉ. शैलेश कुमार चौरसिया द्वारा दिया गया। कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने सभा को संबोधित किया तथा मुख्यमंत्री के कार्यकाल में साहिबगंज जिला का पूर्ण विकास होने का वादा दोहराया। विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा की आज मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व के चलते ही राजमहल के गंगा तट पर क्रांतिकारी बदलाव आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे राजमहल से मानिक चौक के बीच भी गंगा पुल के निर्माण को लेकर प्रक्रिया को प्रारंभ कराएं। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजमहल में जल की प्रचुर मौजूदगी के चलते यहां थर्मल पावर की स्थापना कराने की मांग की और कहा कि झारखंड के विकास में साहिबगंज जिला भी अपनी महती भूमिका निभाएगा। पूर्व विधायक ताला मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज माघ महीने को वर्ष का सबसे अंतिम और पवित्र महीना मानता है। और इस दिन में गंगा में स्नान कर और पूजा अर्चना कर अपने पाप को धोते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील कि यदि झारखंड राज्य का पूर्णता विकास करना है तो यह तभी संभव है जब दारू, महुआ की बिक्री पर भी और उनके प्रयोग पर भी कुछ लगाम लगाया जाए। आदिवासी समाज में कुछ पर्व ऐसे हैं जिनमें इसका प्रयोग किया जाता है परंतु इस दौरान इसका सीमित प्रयोग करने का ही अनुमति दिया जाना चाहिए। उन्होंने आदिवासी समाज से अपील किया कि यदि बेहतर जीवन और ¨जदगी जीना है तो अच्छाई का साथ दें और आपस में भाईचारे के साथ रहकर सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक करें। मंत्री राज पलिवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की नजर साहिबगंज के विकास पर पड़ चुकी है। अब झारखंड के विकास के साथ-साथ जिला का भी विकास होगा तथा इनकी गिनती अब ऊपर से पहले, दूसरे, तीसरे के रूप में होगी। डॉक्टर लुईस मरांडी ने संथाली भाषा में संबोधन के दौरान कहा कि आज आदिवासी नौजवानों को दिग्भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। इस पर समाज के गुरुजनों को ध्यान रखना होगा और जब तक नौजवान एवं महिला आगे नहीं बढ़ेंगे, तब तक समाज एवं प्रदेश का विकास नहीं होगा। इस क्रम में उधवा प्रखंड की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को 300000 का चेक, राजमणि बास्की और मनभावनी मालतो को प्रधानी पट्टा, मालेका बीवी को वृद्धा पेंशन एवं रिजोना बेवा को पारिवारिक लाभ भी प्रदान किया गया। जॉन गुरु अभिराम मरांडी, भुगलू मरांडी सहित अन्य को शॉल देकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभा का समापन उप विकास आयुक्त नैंसी सहाय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार ¨सह, राजमहल एसडीओ चिंटू दोराईबुरू, राजमहल एसडीपीओ सुनील कुमार ¨सह, राजमहल बीडीओ अजय कुमार रजक, राजमहल सीओ मोहनलाल मरांडी, उधवा बीडीओ अविनाश पूर्णेदु, उधवा सीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, तालझारी बीडीओ धीरज प्रकाश, बरहड़वा सीओ नरेश मुंडा, राजमहल थाना प्रभारी शिव कुमार ¨सह, कोटालपोखर थाना प्रभारी मनोज कुमार, पीएचईडी देव आनंद कुमार ¨सह जय अनूप कुमार बी धीरेंद्र कुमार, विश्वनाथ साह, अशोक ¨सह, पंकज घोष, कार्तिक साहा, किशोर जैन, संतोष यादव, सुरेश बजाज, मनोज साहा, उमाकांत मंडल, आलोक राय, प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद थे।