2.44 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बरहरवा नगर पंचायत भवन
बरहरवा (साहिबगंज) : बरहरवा नगर पंचायत का भवन निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके
बरहरवा (साहिबगंज) : बरहरवा नगर पंचायत का भवन निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग सरकार के प्रधान सचिव अरुण कुमार ¨सह द्वारा 2 करोड़ 44 लाख 52 हजार 380 रुपया आवंटित किया गया है। अंचलाधिकारी बरहरवा नरेश मुंडा ने बताया कि सरकार द्वारा नगर पंचायत भवन बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके आलोक में उन्होंने बरहरवा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में भूमि का चयन कर सभी दस्तावेज अपर समाहर्ता साहिबगंज को भेज दिया गया था। जिसके तहत सरकार के द्वारा राशि आवंटित किया गया है। आवंटित राशि को पीएल खाता में रखा गया है। अपर समाहर्ता साहिबगंज के द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बरहरवा में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव सरकार द्वारा कराया गया है। नगर पंचायत चुनाव के 3 माह बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत को अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है। जिसे लेकर नगर अध्यक्ष श्यामल दास ने सरकार के प्रधान सचिव को पत्राचार कर नगर पंचायत भवन बनाने की मांग की थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल में पंचायत भवन को नगर पंचायत कार्यालय संचालित करने के लिए आवंटित किया गया था। परंतु अब तक नगर पंचायत का कार्यालय संचालित नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में नगर पंचायत के भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है।