विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरहेट में रात में दारू मांगने पहुंचा शख्स, मना करने पर गृहस्वामी को मारी गोली; मौत

By PraneshEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Fri, 08 May 2026 11:51 AM (IST)

Sahibganj News: बरहेट थाना क्षेत्र के छोटा उदाली गांव में जमीन विवाद को लेकर सीताराम हेंब्रम की गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम के लिए ऑटो से शव ले जाते ग्रामीण। (फोटो जागरण)

पोस्टमार्टम के लिए ऑटो से शव ले जाते ग्रामीण। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. जमीन विवाद में सीताराम हेंब्रम की गोली मारकर हत्या।

  2. आरोपी जेठा हेंब्रम ने दारू न देने पर गोली मारी।

  3. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, जागरण, बरहेट (साहिबगंज)। जमीन विवाद में गुरुवार की रात बरहेट थाना क्षेत्र के छोटा उदाली गांव के सीताराम हेंब्रम उर्फ जलका हेंब्रम (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप बड़ा उदाली के जेठा हेंब्रम पर लगा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मृतक की पत्नी मीरू मरांडी ने बताया कि बड़ा उदाली निवासी जेठा हेंब्रम के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात लगभग नौ बजे वह घर पहुंचा और दारू मांगने लगा। उसके पति ने दारू नहीं होने की बात कही तो उसने पिस्तौल निकालकर गोली मार दी। गोली सिर के आर-पार हो गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर रात करीब एक बजे बरहेट थाना के एसआइ असीम कुजूर, एएसआइ अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस बल गांव पहुंचा और मामले की जांच में जुट गया। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव को गांव से उठाकर थाना लाया गया, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेजने की तैयारी की जा रही थी।